Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोनम कपूर नहीं जाना चाहतीं अपने ससुराल, आनंद बनेंगे घर जमाई!

Published

on

सोनम कपूर

Loading

हाल ही में बॉलीवुड की एक शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। वह शादी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की थी। इस शादी में लगभग हर बड़े सितारे ने शिरकत की। सोनम की शादी को 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया लेकिन वह अभी भी अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हैं। खबर है कि सोनम कपूर शादी के बाद भी अपने ससुराल में नहीं रहेंगी।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

फिलहाल सोनम ने अपने मायके में ही रहने का फैसला लिया है। सोनम के मायके में रहने का मुख्य कारण उनकी आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है। एक और फिल्म है जो सोमन की अभी अधूरी है इस वजह से सोनम फिलहाल अपने ससुराल जाने के मूड में नहीं हैं।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

कान फिल्म फेस्टिवल में अपने मेहंदी लगे हाथ लिए रेड कारपेट पर अपना फैशन दिखा कर लौटीं सोनम फिर से व्यस्त हो गई हैं। सोनम की शादी के बाद कई अटकलें लग रही थीं कि क्या वह दिल्ली में अपने ससुराल में रहने जाएंगी या बिजनेसमैन पति के साथ लंदन जाकर बसेंगी।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

आपको बता दें कि उनके पति का मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पेल्स में बड़ा अपार्टमेंट है। सोनम ने तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए मीडिया से साफ कहा है कि उनका इरादा फिलहाल दिल्ली या लंदन जाने का नहीं है। वह अपने पिता के जुहू स्थित घर में ही रह रही हैं। उन्हें फिलहाल मुंबई मे बहुत काम है।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

सोनम ने कहा है कि वह पति के साथ बांद्रा कुर्ला वाले अपार्टमेंट में भी नहीं रहेंगी क्योंकि वहां उनके मन मुताबिक इंटीरियर डिजाइनिंग में करीब साल भर लगेगा। इसके बाद ही उनका वहां जाने का इरादा है। सोनम की बातों से साफ हो गया है कि फिलहाल सोनम अपने पापा के घर में ही रहना चाहती हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending