Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सियाचिन ग्लेशियर हिमस्खलन: 1 जवान जीवित मिला, हालत नाजुक

Published

on

Loading

जम्मू| पिछले दिनों लद्दाख क्षेत्र के सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के बाद बर्फीली चट्टानों में दबे 10 सैनिकों में से एक को बचा लिया गया है। बाकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। जीओसी उत्तरी कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हूडा ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “सियाचिन में चल रहे बचाव अभियान में लांस नायक हनमंथप्पा जीवित मिले। अफसोस बाकी अन्य सैनिक अब हमारे बीच नहीं रहे।”

लांस नायक हनमंथप्पा की हालत नाजुक बताई गई है।

हूडा ने कहा, “हमें चमत्कारों के होते रहने की उम्मीद है। दुआएं हमारे साथ हैं।”

उल्लेखनीय है कि सियाचिन ग्लेशियर में तीन फरवरी को जबर्दस्त हिमस्खलन हुआ। इसकी चपेट में सैनिकों की चौकी भी आ गई थी, जिसके चलते सेना के 10 जवान लापता थे।

हिमस्खलन के बाद से लापता सैनिकों तक पहुंचने के लिए सेना एवं वायुसेना व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चला रही थी।

नेशनल

स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

Published

on

Loading

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मौजूद रहे। सत्तारूढ़ी बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी को अमेठी का टिकट दिया गया है। उन्होंने 2019 में भी इस सीट से राहुल गांधी को मात दी थी।

नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने रोड शो किया जो करीब दो किमी लंबा था। यह भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक गया। कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना भी हुआ। भारी संख्या में कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।नामांकन से पहले उन्होंने अपने अमेठी स्थित आवास पर पूजा-पाठ किया।

इससे पहले रविवार को दिन में वह अयोध्या गई थीं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद ईरानी ने कहा, ‘आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया। ‘मैंने राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के गौरव के लिए रामलला के चरणों में आशीर्वाद मांगा। साथ ही भगवान हनुमान से आशीर्वाद मांगा कि मेरा सेवा भाव उनके जैसा ही हो।

बता दें कि हाईप्रोफाइल अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से लगातार तीसरी बार ईरानी उम्मीदवार बनाई गई हैं। इस संसदीय सीट तीन जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई है। इसमें जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही रायबरेली जिले का सलोन विधान सभा क्षेत्र व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील के 24 ग्राम पंचायतों के 62 बूथ शामिल हैं।

Continue Reading

Trending