Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी के लोगों के लिए बुरी खबर, इतने दिनों तक रह सकता है स्मॉग

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत उसके आस-पास के इलाके में सुबह से धुंध छाई हुई है। अभी तीन-चार दिन ऐसे ही हालात बने रहेंगे। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की यह स्थिति अरब सागर में चक्रवातीय परिस्थिति बनने से हुई है, हालांकि इसके कमजोर पड़ने के साथ ही अब बादलों की सक्रियता भी कम होती जाएगी। उत्तर प्रदेश में आज लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। आज से हवा की गति कुछ बढ़ेगी। इससे धुंध कुछ छटने की संभावना बनेगी। फिलहाल तीन-चार दिनों तक धुंध बनी रहेगी।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बीते एक पखवारे से चल रही पुरवा हवाओं के साथ आ रही नमी के बीच उलझकर धूल और कार्बन के कण वायुमंडल के निचले स्तर पर स्थिर हो गए हैं। यही स्मॉग है, जो काले बादल की तरह दिख रहा है।

सोमवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, कानपुर का 18 डिग्री, गोरखपुर का 19 डिग्री, फैजाबाद का 17 डिग्री और बहराइच का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending