Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची ने अपनी मेहनत से कमाए 55 करोड़, परिवार को दिया ये खास गिफ्ट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की छह साल की बच्ची ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस छोटी सी बच्ची ने सिर्फ 6 साल की उम्र में 55 करोड़ की कमाई कर ली है।

लड़की का नाम बोरम है और वो कोरिया की रहने वाली है। लड़की यूट्यूबर है और उसने अपने दो चैनलों से ये राशि कमाई है। इन पैसों से उसने राजधानी सियोल में पांच मंजिला इमारत खरीदा है जिसका इस्तेमाल बोरम के घरवाले अपनी कंपनी के लिए करते हैं। बोरम के यू ट्यूब चैनलों पर 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर है।

बोरम का पहला चैनल एक टॉय रिव्यू चैनल है। इसके 1.36 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वहीं, दूसरा चैनल वीडियो ब्लॉग का है। इसके 1.76 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

इसमें बोरम अपने परिवार की रोजाना की जिंदगी के वीडियो अपलोड करती है। बोरम के यू ट्यूब चैनल दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

संयुक्त रूप से ये देश के सबसे ज्यादा कमाई वाले यू ट्यूब चैनल भी बन गए हैं। बोरम की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बोरम की एक वीडियो को 37.6 करोड़ बार देखा गया।

इस वीडियो में बोरम प्लास्टिक टॉय किचन में तेजी से नूडल्स बनाते दिख रही है और अचानक नूडल्स को कैमरे पर गिरा देती है। आपको बता दें कि यूट्यूब के द्वारा किसी भी बच्चे की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड अमेरिका के 7 साल के रियाज काजी के नाम है जिसने 152 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रियान के टॉयज चैनल के 2.08 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending