नेशनल
जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में आतंकी मुन्ना लाहौरी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां में शनिवार को सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मरने वाले आतंकी में से एक जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर मुन्ना लाहौरी भी है। वहीं दूसरे आतंकी का नाम जीनत मीर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एक खबर मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुन्ना IED बनाने में एक्सपर्ट था। इसके अलावा घाटी में लोगों और कई सुरक्षा बलों की लगातार हत्या में उसका नाम शामिल था। जैश-ए-मोहम्मद में भर्ती कराने के लिए भी मुन्ना लाहौरी कुख्यात था।
जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजी दिलबाग सिंह ने इंडिया टुडे को बताया कि मुन्ना लाहौरी को मुन्ना बिहारी के नाम से भी जाना जाता है। मारा गया जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी 30 मार्च 2019 को बनिहाल में सुरक्षा बलों के काफिले पर हुए आंशिक कार ब्लास्ट के लिए भी जिम्मेदार था।
मुन्ना को इस साल जून में पुलवामा के अरहाल में सेना की गाड़ी पर हुए घातक कार विस्फोट के पीछे का मास्टरमाइंड भी माना जाता है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल1 hour ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात