Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

कल जेल से रिहा हो जाएंगे ‘गुरु’ सिद्धू, आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से मिली जानकारी

Published

on

Sidhu will be released from jail tomorrow

Loading

पटियाला। रोड रेज मामले में पंजाब की पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू कल एक अप्रैल को रिहा हो जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सिद्धू की रिहाई शनिवार को होनी तय है। सिद्धू के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से भी इस बारे में ट्वीट किया गया है।

बता दें कि रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने 20 मई को पटियाला कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

सिद्धू ने एक बार भी नहीं ली पैरोल

अब तक की सजा में सिद्धू ने एक बार भी पैरोल नहीं ली। जानकारों के मुताबिक नशा तस्करी एवं अन्य संगीन अपराधों में बंद कैदियों को छोड़कर बाकी सभी को जेल में मिले उनके काम में प्रदर्शन व आचरण के आधार पर एक महीने में चार से पांच दिन की छूट दी जाती है।

इसके अलावा कुछ सरकारी छुट्टियों का भी कैदी को लाभ मिलता है। ऐसे में अनुमान है कि सिद्धू इस छूट का लाभ लेकर एक अप्रैल को जेल से रिहा हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 26 जनवरी 2023 को भी सिद्धू के रिहा होने की चर्चा थी लेकिन गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब कैबिनेट में रिहा होने वाले कैदियों का प्रस्ताव ही नहीं रखा गया था। इसको लेकर सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट करके पंजाब सरकार पर हमला बोला था।

जेल में सिद्धू इन दिनों योगा व ध्यान पर दे रहे हैं पूरा जोर

सिद्धू ने जेल में योगा व ध्यान पर पूरा जोर दिया है। सजा के दौरान सिद्धू 34 किलो तक अपना वजन कम कर चुके हैं। रोजाना तड़के तीन बजे उठने के बाद नित नेम करके वह ध्यान पर बैठते थे। योगा के साथ-साथ जेल परिसर में सैर भी खूब करते थे।

पंजाब

पटियाला: ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, घरवालों की मुश्किल से बची जान

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पटियाला में 10 वर्षीय लड़की की ऑनलाइन आर्डर किया बर्थडे केक खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। केक खा कर परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बनने और विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए 24 मार्च को केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है। मृतका के दादा ने मीडिया को बताया कि परिवार ने 24 मार्च को शाम करीब छह बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।

उन्होंने कहा, “रात करीब 11 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दो छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। उस वक्त घर पर पांच लोग थे। सबसे छोटी बेटी की जान बच गई क्योंकि उसने केक उल्टी कर दी थी, लेकिन हमने दूसरी लड़की को खो दिया।” केक लड़की की मां काजल ने ऑर्डर किया था। बिल की कॉपी में पटियाला में पंजीकृत ‘केक कान्हा’ के जिस पते का उल्लेख है वहां इस नाम की कोई दुकान नहीं है।

Continue Reading

Trending