Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अगवा भारतीयों को छुड़ाने के लिए अफगान सरकार से की सुषमा ने बातचीत

Published

on

Loading

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान के बगलान इलाके में अगवा हुए 7 भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के सिलसिले में अफगानिस्तान के विदेशमंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी से बात की है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने जानकारी दी है कि भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के लिए उनकी ओर से कोशिशें जारी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, तालिबान इन लोगों को लेकर पुल-ए-खोमरे शहर के दांड शहाबुद्दीन इलाके में ले गए हैं। बगलान के गवर्नर अब्दुलहई नेमाती के हवाले से बताया गया है कि अफगान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के जरिए तालिबान से संपर्क किया है। खबर है कि तालिबान ने भारतीयों को सरकारी कर्मचारी समझकर उनका अपहरण किया था। फिलहाल, अगवा लोगों को छुड़वाने के लिए कबाइली सरदारों और मध्यस्थों के माध्यम से कोशिश की जा रही हैं।

गौरतलब है कि, अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में रविवार तड़के आतंकवादियों ने भारतीय कंपनी केईसी के छह भारतीय व एक अफगान कर्मचारी का अपहरण कर लिया था । टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरण की घटना बाग-ए-शामल गांव में हुई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कर्मचारी उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां कंपनी को एक बिजली का उप स्टेशन स्थापित करने के लिए ठेका मिला था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending