Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तालिबान के शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी का विवादित बयान, कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। तालिबानी शासन में अफ़ग़ानिस्तान में लगातार बदलाव आते जा रहे हैं। चाहे वो रोज़मर्रा की ज़िन्दगी हो या कामकाज, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से जनता का जीना दूभर हो चुका है।

कुछ वक़्त पहले विश्विद्यालयों में महिलाओं के पढ़ने पर रोक लगाई गई थी।अब इसी कड़ी में तालिबान ने एक बड़ा एलान किया है। तालिबान ने कहा है कि ‘साल 2000 से 2020 के बीच हाईस्कूल करने वाले लोगों की डिग्री बेकार है।’

Also Read-Facebook, WhatsApp और Instagram का सर्वर हुआ ठप, जानिए कारण

तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी ने कहा, ‘ देश में साल 2000 से 2020 के बीच हाई-स्कूल करने वाले किसी भी काम के नहीं है।’ शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर मंत्री ने कहा ‘शिक्षकों को नियुक्त करना चाहिए जो छात्रों और आने वाले पीढ़ियों में मूल्यों की शिक्षा दे सके।

अफगानिस्तान भविष्य में इनकी प्रतिभा का उपयोग कर सके। आधुनिक अध्ययन के मास्टर्स और पीएचडी धारक उन लोगों की तुलना में कम मूल्यवान है, जिन्होंने मदरसों में अध्ययन किया है।’

तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी ने दिया विवादित बयान

तालिबान लगातार अफगानिस्तान की जनता के लिए फरमान निकलता जा रहा है। बता दें कि हालही में तालिबान सरकार ने यूनिवर्सिटी के लिए नए कुलपति नियुक्त किए थे। साथ ही लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर भी रोक लगते हुए सरकार ने कक्षाओं में परदे लगवा दिए थे। इस अजीब फैसले की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनसे तालिबान की दक़ियामुसी सोच का पता चलता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending