Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवपाल के सामने किया गया योजनाओं का प्रस्तुतिकरण

Published

on

शिवपाल सिंह यादव, योजनाओं का प्रस्तुतिकरण, गोमती यमुना एवं मथुरा-वृन्दावन की यमुना नदी का रीवर फ्रन्ट

Loading

शिवपाल सिंह यादव, योजनाओं का प्रस्तुतिकरण, गोमती यमुना एवं मथुरा-वृन्दावन की यमुना नदी का रीवर फ्रन्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन, राजस्व, लोक निर्माण एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव के सामने गोमती, यमुना एवं मथुरा-वृन्दावन की यमुना नदी के रीवर फ्रन्ट को विकसित करने के पश्चात उसके सौंदर्यीकरण एवं सांस्कृतिक विरासत को जनता के सामने दिखाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। विशेषज्ञों ने सिंचाई मंत्री को अवगत कराया कि एक टीम पर लगातार बैठकर रीवर फ्रन्ट पर कराये जा रहे कार्यों की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक प्रगति की रिपोर्ट से मंत्री जी को भी अवगत कराया जायेगा तथा आने वाली रूकावटों को दूर  किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक टीम जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित होंगे वे जाकर नर्सरी से पौधों को चयन करेंगें। ये पौधे 02 से 03 साल में अपने वास्तविक आकार में आकर नदियों के रीवर फ्रन्ट के सौंदर्य को बढ़ायेंगे। उन्होंने बताया कि रीवर फ्रन्ट के सामने स्थानीय लोक सांस्कृति से सम्बन्धित कलाओं का भी प्रदर्शन किया जायेगा जिससे कि आने वाले लोगो को अपनी लोक सांस्कृति एवं विरासत की जानकारी मिल सके।

शिवपाल ने कहा कि रीवर फ्रन्ट के बहुआयामी सौंदर्यीकरण द्वारा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है। इसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोमती, यमुना एवं वरूणा नदी के  रीवर फ्रन्ट को विकसित किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि मैंने कई देशों के भ्रमण के दौरान वहां के रीवर फ्रन्ट को देखा तथा इस बात की आवश्यकता महसूस की कि उत्तर प्रदेश की नदियों के रीवर फ्रन्ट को  भी विकसित किया जाये।  सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रीवर फ्रन्ट के डेेवलपमेंट के सामने आने वाली चुनौतियों से सख्ती से निपटा जाये। इसमें किसी भी प्रकार की रूकावट नहीं आनी चाहिए। शिवपाल यादव के समक्ष आज सिंचाई विभाग के मुख्यालय पर मलेशिया के जेशंन, स्काटलैंड के एंथनी एंव अभिषेक द्वारा रीवर फ्रन्ट के सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल, विशेष सचिव तथा प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष व रूप सिंह यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending