Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

पुलिसकर्मियों ने की महिला से छेड़छाड़

Published

on

पुलिसकर्मियों, महिला से छेड़छाड़

Loading

पुलिसकर्मियों, महिला से छेड़छाड़

sexual assault

देहरादून। त्यागी रोड पर रिश्तेदार के घर से लौट रही महिला से चीता पुलिस के दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पब्लिक ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। पब्लिक का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में थे। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने भीड़ को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिसकर्मियों ने नशे में होने की बात और छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है।

घटना देर रात करीब 12 बजे की है। एक महिला अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। उनके साथ रिश्तेदार परिवार की एक महिला और उनका बेटा भी था। आरोप है कि वहां पहुंचे चीता सवार दो पुलिसकर्मियों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ की घटना पर मौके पर काफी लोग जमा हो गए।

पुलिसकर्मियों को पकड़ कर हंगामा किया और पुलिस के आला अफसरों को घटना की सूचना दी। मौके पर एसपी सिटी अजय सिंह ने मामले की गंभीरता समझते हुए पब्लिक को जांच का भरोसा देकर शांत कराया।

उधर चीता सिपाहियों का कहना है कि कंट्रोल रूम से एक महिला से मारपीट की शिकायत पर वह त्यागी रोड पहुंचे थे, रास्ते में दो महिला और एक युवक मिला तो उन्होंने पीड़ित महिला समझकर पूछताछ की तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

 

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending