उत्तराखंड
दिल्ली-पंजाब में 16 जुलाई तक स्कूल बंद, हिमाचल-उत्तराखंड में कहर बनी बारिश
नई दिल्ली। उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। सरकार ने भी अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
भारी बारिश को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को लेकर अहम फैसला लिया है। पंजाब के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 16 जुलाई तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। इससे पूर्व 13 जुलाई तक छुट्टियों का ऐलान किया गया था।
बारिश का ताज़ा अपडेट
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
दिल्ली में बाढ़ से स्थिति बिगड़ती जा रही है। डीडीएमए की बैठक के बाद दिल्ली के सभी स्कूलों-कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। बाढ़ के पानी की वजह से कई जगहों पर भारी ट्रैफिक देखा गया। इसी बीच मजनू का टीला के बाहरी रिंग रोड को बंद किया गया है।
यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बैठक बुलाई है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुसने से स्थिति असमान्य हो गई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना इस स्तर पर पहुंची है। अभी 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा।
दिल्ली के लाल किले के पास बाढ़ वाले इलाके में सीने तक गहरे पानी में एक रिक्शा चालक रिक्शा चलाता दिखा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्लांट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण एहतियात के तौर पर नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से गुजर रही हैं। इसके अलावा सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सचिवालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में लगातार बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा के लिए सीएम आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सराय काले खां क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुस आया है।
उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर धराली में खीर गंगा के उफान के बीच बड़े वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। नदी के उफान के कारण यहां अभी भी छोटे वाहनों की आवाजाही ठप है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से बद्रीनाथ हाईवे से 1 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
गुजरात में जलस्तर बढ़ने के कारण गांधीनगर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ का पानी रोकने के लिए अस्थायी बांध बनाया गया।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।
हिमाचल प्रदेश सड़क एवं परिवहन निगम प्रबंध निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 250 सड़को की बहाली हुई है। साथ ही लगभग 1100 रूट ऐसे हैं जो स्थगित हैं और कल इनमें से करीब 300 रूट को खोल दिया जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को निकाल रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें
दिल्ली में बाढ़ से ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उत्तर पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ता रोड और खजूरी खास चौक पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। हम लोगों को लगातार नकाल रहे हैं। हमारे लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन इलाकों में जलभराव है, वहां सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे। बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है।
दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिग्नेचर ब्रिज पर बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है।
हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। सिविल लाइन्स इलाके में भी पानी घुस आया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास भी सिविल लाइन्स इलाके में है, ऐसे में वहां भी पानी घुसने का खतरा है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बारिश के कारण भूंतर में बहुत नुकसान हुआ है। नुकसान इतना ज्यादा है कि इसकी भरपाई करना बहुत कठिन है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बारिश से कई लोग बेघर हुए है। मैं इन विषयों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष रखूंगा। मुझे संतुष्टि है कि क्रेंद्र सरकार की तरफ से पूरी मदद की गई है।
हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। वह बारिश और बाढ़ को लेकर गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे।
हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया।
दिल्ली में निगम बोध घाट के पास का इलाका बाढ़ग्रस्त हो गया है, क्योंकि यमुना नदी उफान पर है और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ।
दिल्ली में गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गयी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार बारिश के बाद पीपलकोटिम के पास राजमार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया।
उत्तराखंड के पागलनाला, गुलाबकोटी और हेलंग सहित कई अन्य स्थानों पर भी हाईवे क्षतिग्रस्त हुआ है।
भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कुल्लू के भुंतर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
दिल्ली में लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर में बुधवार को 208.08 मीटर दर्ज की गई। यमुना के जलस्तर ने 45 साल पहले दर्ज 207.49 मीटर के पिछले सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
उत्तर भारत में बारिश से मची तबाही
बता दें कि उत्तर भारत में मानसून की बारिश से काफी तबाही मची है। विभिन्न राज्यों में कहीं पुल ढह रहे हैं, तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटे से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है।
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में 31 मई तक VIP दर्शन पर रोक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई तक बंद
हरिद्वार। अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी अहम है। चारधाम यात्रा में VIP दर्शन व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। लोग 31 मई तक VIP सिस्टम के तहत दर्शन नहीं कर पाएंगे। वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी 19 मई तक बंद रहेंगे। खराब मौसम और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
चार धाम यात्रा 10 मई को शुरू हुई थी। छह दिन में ही देश-विदेश के 3,34,732 श्रद्धालु इनके दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के लिए 25 अप्रैल से चारधामों के लिए पंजीकरण शुरू किया और गुरुवार तक 27 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पंजीकरण हो गए।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पत्र जारी कर 31 मई तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है। यह भी कहा है कि धामों में सुगम दर्शन के लिए सरकार ने श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य किया है। अब दर्शन उसी दिन होंगे जिस तिथि का पंजीकरण किया गया है। इससे पहले 30 अप्रैल को राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर 25 मई तक वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पर रोके जाने का आदेश दिया था।
50 मीटर में रील्स बनाने पर प्रतिबंध
उत्तराखंड सरकार ने भीड़ प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसमें 50 मीटर के दायरे में चारों धामों के मंदिर के परिसर में रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया लाइव आदि पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार ने कहा है कि कुछ यात्रियों द्वारा मंदिर परिसर में वीडियो एवं रील बनायी जाती है और उन्हें देखने के लिए एक स्थान पर भीड़ एकत्रित हो जाती है जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा होती है ।
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की इन 14 सीटों पर वोटिंग जारी, मेनका गांधी, दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई दिग्गज मैदान में
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी ने शिमला में जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी और अवसरवादी
-
नेशनल2 days ago
केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
रूस की सेना का बड़ा सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस के इस बड़े नेता ने की पीएम मोदी की तारीफ, लिखा- उनकी कृपा है जो उन्होंने मेरी मां के योगदान को याद किया
-
नेशनल1 day ago
वोटिंग के बीच जनता से बोले केजरीवाल- आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ होगा
-
नेशनल1 day ago
प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: छठे चरण का मतदान शुरू, कई दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी बंद