Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कहा- भारत के बिना अब दुनिया का विकास सम्भव नहीं  

Published

on

PM Modi said to the French newspaper Les Echos

Loading

नई दिल्ली। फ्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। पीएम उनके साथ डिनर पोलिटिक्स भी करने वाले हैं। इस बीच पीएम मोदी ने फ्रांसीसी अखबार लेस इकोस को एक साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के बिना अब दुनिया का विकास सम्भव नहीं है।

ग्लोबल साउथ के विकास के लिए भारत महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं भारत को उस मजबूत कंधे के रूप में देखता हूं, जिसके तहत अगर ग्लोबल साउथ को ऊंची छलांग लगानी है, तो भारत उसे आगे बढ़ाने के लिए वह कंधा बन सकता है। ग्लोबल साउथ, ग्लोबल नॉर्थ के साथ भी अपने संबंध बना सकता है और उस अर्थ में भारत एक प्रकार का पुल बन सकता है।

इसलिए, मुझे लगता है कि हमें इस कंधे, इस पुल को मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि उत्तर और दक्षिण के बीच संबंध मजबूत बनें और ग्लोबल साउथ खुद मजबूत बन सकता है।

भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण मोड़ पर

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे हो गए हैं और मुझे लगता है कि हम अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। पीएम ने कहा कि अगर हम महामारी के बाद की वैश्विक व्यवस्था और इसके आकार को देखें, तो मुझे लगता है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी का आगे बढ़ना ही सकारात्मक अनुभव है।

पीएम ने कहा कि अब मैं अगले 25 वर्षों के रोडमैप पर काम करने के लिए तत्पर हूं, जो मुझे लगता है कि रिश्ते के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता मजबूत, विश्वसनीय और सुसंगत है। यह हर तूफान में भी स्थिर और लचीला रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending