Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं पर संजय निरुपम ने कही ये बात, बोले- पार्टी के लिए पूंजी थे अशोक चव्हाण

Published

on

Sanjay Nirupam Ashok Chavan

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ऐसी चर्चाएं हैं कि महाराष्ट्र कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेता भी पार्टी छोड़ सकते हैं। इन नेताओं में संजय निरुपम के नाम की भी चर्चा है, लेकिन अब खुद संजय निरुपम ने साफ कर दिया है कि बेबुनियाद और झूठी अफवाह है।

कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं को बताया बेबुनियाद और झूठ

मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों में अशोक चव्हाण नया नाम हैं। हालांकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक बयान में दावा किया है कि कई और नेता कांग्रेस छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी दावा किया है कि पुणे के एक बड़े नेता भी कांग्रेस छोड़कर अन्य पार्टियों में अपने लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं।

मीडिया में ऐसी खबरें चल रहीं थी कि संजय निरुपम भी जल्द कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन अब संजय निरुपम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि ‘यह खबर सरासर झूठ और बेबुनियाद है। अफवाहों पर आधारित यह खबर निंदनीय है।’

अशोक चव्हाण ने क्यों छोड़ी कांग्रेस?

अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर संजय निरुपम ने कहा कि ‘वे पार्टी के लिए पूंजी थी, लेकिन वे महाराष्ट्र में पार्टी नेताओं के काम करने के तरीके से खुश नहीं थे।’ निरुपम ने बताया कि ‘कुछ नेता उन्हें (चव्हाण) बोझ मानते थे। कुछ लोग ईडी को उनके इस्तीफे की वजह बता रहे हैं, लेकिन ये अभी ये सब कहना जल्दबाजी है।’

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना की सदस्यता ली है। वहीं बाबा सिद्दीकी ने अजित पवार की एनसीपी का दामन थामा है। अशोक चव्हाण ने अभी तक ये खुलासा नहीं किया है कि वे किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending