Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फिर फंस गए सैफ अली खान, इस जानवर का शिकार करने का लगा है आरोप

Published

on

सैफ अली खान

Loading

मुंबई। हाल ही में काले हिरण शिकार मामले में कुछ लोगों को बरी कर दिया गया था जिसमें सैफ अली खान का भी नाम शामिल था। अदालत का फैसला सैफ के लिए राहत की खबर लेकर आया था। लेकिन सैफ एक बार फिर शिकार मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। सैफ पर आरोप है कि उन्होंने यूरोप में जंगली सुअर का शिकार किया है। मामला यूरोपीय देश बुल्गारिया का है।

सैफ अली खान

इस मामले में बुल्गारिया की पुलिस ने सैफ के एजेंट को पकड़ा है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, बुल्गारिया की सरकार ने इस मामले में इंटरपोल से सैफ का बयान लेने का आग्रह किया था। मिली जानकारी के मुताबिक इंटरपोल के नोटिस पर हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सैफ का बयान दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है।

सैफ अली खान

कहा जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई क्राइम ब्रांच की बांद्रा यूनिट की एक टीम ने सैफ के घर जाकर बयान दर्ज किया।पूरे मामले में बुल्गारिया की पुलिस ने हंटिग प्रोग्राम का आयोजन कराने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। एजेंट पर आरोप है कि उसने इस तरह के प्रोग्राम के लिए जरुर लाइसेंस और परमिट नहीं लिए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending