Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऋषि ने असली ‘कपूर फैमिली’ संग किया लंच

Published

on

ऋषि ने असली 'कपूर फैमिली' संग किया लंच

Loading

ऋषि ने असली 'कपूर फैमिली' संग किया लंच

मुंबई| जल्द ‘कपूर एंड सन्स’ फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने रविवार को मां, चाचा शशि कपूर सहित अपने असली परिवार के साथ लंच किया और इसे असली ‘कपूर एंड फैमिली’ पल बताया। ऋषि ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “हकीकत। आज दोपहर कपूर एंड फैमिली ने कभी न खत्म होने वाला लंच किया। आपका स्वागत है मॉम। आपको देखकर अच्छा लगा शशि चाचा।”

ऋषि की मां पिछले माह अस्पताल में भर्ती थीं। ऋषि ने लंच के दौरान की कपूर परिवार के विभिन्न सदस्यों की तस्वीरें भी पोस्ट की।

ऋषि कपूर की मुख्य भूमिका वाली व शकुन बत्रा निर्देशित ‘कपूर एंड सन्स’ फिल्म 18 मार्च को रिलीज हो रही है, जो एक कपूर परिवार के सदस्यों की कहानी है। इसमें ऋषि 90 से 99 साल के व्यक्ति की भूमिका में हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending