Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील का आतंकवाद-रोधी अभियान जारी

Published

on

ब्राजील, रियो ओलम्पिक खेलों, आतंकवाद-रोधी अभियान जारी

Loading

ब्राजील, रियो ओलम्पिक खेलों, आतंकवाद-रोधी अभियान जारी

rio olympics

रियो डी जेनेरियो| ब्राजील ने आगामी रियो ओलम्पिक खेलों में संभावित आतंकवादी संबंधी गतिविधियों के खिलाफ एक जागरुकता अभियान शुरू किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी लुइज फिलिप लिन्हारेस ने एक बयान में कहा, “यह किसी प्रकार का उन्माद उत्पन्न किए बगैर जारी किया गया एक साधारण और ज्ञानवर्धक अभियान है।”

ब्राजील में परंपरागत रूप से आतंकवादियों के निशाने पर रहने वाला देश नहीं है और सरकार को आशा है कि इस पहल से रियो में होने वाले हमलों का जोखिम कम हो जाएगा। अधिकारी ने कहा कि इस अभियान में पोस्टरों, बुकलेट के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

ब्राजील के रक्षा बल आतंकवाद विरोधी प्रमुख, माउरो सिनोट ने कहा, “हमारे देश ने इस प्रकार के खतरे का सामना कभी नहीं किया और इसलिए हम लोगों को अधिक सावधान करने की कोशिश कर रहे हैं।”

इससे पहले इस माह में सरकार ने कहा था कि ब्राजील की खुफिया एजेंसियां आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और इजरायल के साथ काम कर रही हैं।

इसके साथ ही ब्रजाली रियो डी जेनेरियो शहर की सड़कों पर हजारों जवानों को तैनात करेगा, ताकि एथलीटों, अधिकारियों और नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे। ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक रियो डी जेनेरियो में होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending