Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मूलभूत समस्याओं से जूझ रही दयाल वसुंधरा रेजीडेंसी,विकास के लिए नागरिकों ने लगाई गुहार

Published

on

Loading

मूलभूत समस्याओं से जूझ रही दयाल रेजीडेंसी वसुंधरा कल्याण समिति की मासिक बैठक आज सेवानिवृत अधिकारी एमएल आर्या की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। दयाल वसुंधरा के नागरिक जनप्रतिनिधियों को घेरेंगे। उनसे कालोनी के विकास की गुहार करेंगे। इस अवसर पर आर्या ने पदाधिकारियों और सदस्यों से जोर देकर कहा कालोनी की व्यापक कार्ययोजना बनाकर विकास के लिए सड़क, नाली, मार्ग प्रकाश की व्यवस्था के लिए अभियान चलाना होगा। कालोनी के पार्कों की बाउंड्री वाल, झूले आदि की व्यवस्था जनप्रतिनिधियो से कराने का अनुरोध किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष सन्तोष पांडेय और महामंत्री रणविजय सिंह ने बताया कि कालोनी में जनसम्पर्क अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। इसमें काफी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। कालोनी के नागरिक मज़बूती से लामबंद हो रहे हैं। इस मौके पर कालोनी के सदस्य वेदप्रकाश यादव ने विकास के कई सुझाव प्रस्तुत किए।

 

विनोद वर्मा, सुषमा सिंह, मंजुला गुप्ता, सनातनी श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, आकांक्षानाथ, इंदु प्रभा सिंह, शरद सिंह, गोकुल दुबे,अतुल कुमार सिंह, विजय सिंह,जगदीश सिंह, मंजू श्रीवास्तव, जय प्रभु नाथ,आलोक सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, आदित्य पांडेय, अनिल गुप्ता ने एक स्वर से कालोनी के खाली प्लॉटों में जलभराव, सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए जनप्रतिनिधयों से सहयोग मांगने की बात कही।

 

अगर जनप्रतिनिधि सहयोग नहीं करेंगे तो कालोनी के निवासी भविष्य की रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने समिति के सदस्यों से प्राप्त चंदे और खर्च का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending