Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

उत्तराखंड: मदमहेश्वर में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू, अब तक 40 लोग निकले गए सुरक्षित

Published

on

Rescue started by helicopter in Madmaheshwar Uttarakhand

Loading

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया था। इससे यहां पर कई लोग फंसे थे। आज यहां फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

मदमहेश्वर पैदल मार्ग पर पैदल पुल के अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त होने के कारण फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है। आज मौसम के साफ होने पर मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। लोगों को सुरक्षित यहां से निकालने के लिए लगातार जवान लगे हुए हैं।

तैयार किया गया अस्थाई हेलीपैड

मदमहेश्वर धाम से तकरीबन 6-7 किलोमीटर नीचे नानू नामक स्थान पर स्थानीय लोगों व महिलाओं की मदद से वैकल्पिक व अस्थाई हेलीपैड तैयार किया गया है। यहाँ तक लोग पैदल पहुंच रहे हैं। इन लोगों को हेलीकॉप्टर द्वारा रांसी गांव तक छोड़ा जा रहा है, जहां से वापसी का सफर सड़क मार्ग से किया जा रहा है।

अब तक 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू

बुधवार को अब तक 40 लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है। अस्थाई हेलीपैड पर थाना गुप्तकाशी का पुलिस बल मौजूद है। लोगों के लिए जवान देवदूत बनकर आए हैं। अब इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी

रुद्रप्रयाग पुलिस ने ट्वीट करके लिखा कि हेलीकॉप्टर की मदद से मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों को बचाने का अभियान शुरू हो गया है। नानू में एक अस्थायी और वैकल्पिक हेलीपैड स्थापित किया गया है, जहां लोग पैदल पहुंच रहे हैं। उन्हें रांसी गांव पहुंचाया जा रहा है, जहां से वे पैदल आगे बढ़ रहे हैं।

बह गया था पुल मार्ग

गौरतलब है कि मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बहने के कारण फंसे यात्री एवं स्थानीय लोग फंस गये थे। सूचना के उपरान्त एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें वहां पहुंच गई थी, जिनके द्वारा विगत दिवस 52 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।

Continue Reading

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending