Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, बागेश्वर से पूर्व प्रत्याशी रणजीत दास बीजेपी में शामिल

Published

on

Ranjit Das joins BJP in Uttarakhand

Loading

देहरादून। उत्तराखंड में बागेश्वर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हर ओर चर्चाओं के बाजार गर्म है। उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए बागेश्वर में कांग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहे रणजीत दास को अपने पाले में शामिल कर लिया है। रणजीत को पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी में शामिल करवाया। बाद में उन्हें भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधिवत ज्वाइनिंग कराई है।

रणजीत के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रणजीत उपचुनाव में कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन अब भाजपा के पाले में आ चुके हैं। हालांकि रणजीत को भाजपा टिकट देती है या फिर चुनाव में मुख्य भूमिका में शामिल किया जाता है इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है।

भाजपा अब तक स्वर्गीय चंदन राम दास के परिवार से ही किसी सदस्य को मैदान में उतारने पर विचार कर रही थी। जिसमें उनकी पत्नी और बेटे का नाम शामिल किया गया है। बागेश्वर सुरक्षित सीट से 2022 में भाजपा के चंदन राम दास ने चौथी बार प्रचंड वोटों से जीत दर्ज की थी।

चंदन ने कांग्रेस के नए चेहरे रणजीत दास को 12141 मतों के अंतर से हराया। चंदन राम दास को 32211 मत जबकि उनके निकट प्रतिद्धंदी कांग्रेस के रणजीत दास को 20017 मत प्राप्त हुए। चंदन राम दास 2007 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

Continue Reading

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending