Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

गैजेट्स

Reliance Jio ने और 50 शहरों में लॉन्च किया Jio 5G, क्या आपका शहर है इसमें?  

Published

on

Jio 5G

Loading

नई दिल्ली। Reliance Jio एक साथ और 50 शहरों में Jio True 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया है। इसमें 17 राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं। अब तक कुल 184 शहरों तक जियो True 5G नेटवर्क पहुंच चुका है।

फ्री में चला पाएंगे 5G नेट

Jio के इन 50 शहरों के यूजर्स जियो वेलकम ऑफर के तहत फ्री में 5G इंटरनेट चला पाएंगे। इसके लिए जियो की ओर से इनवाइट बेस्ड सिस्टम बनाया गया है। यह इनवाइट My Jio ऐप से मिलेगा। इमसें यूजर्स बिल्कुल फ्री में 1 Gbps की हाई स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा 5G रोलआउट है।

इन 50 शहरों में Jio True 5G लॉन्च

1 चित्तूर आंध्र प्रदेश

2 कडप्पा आंध्र प्रदेश

3 नरसरावपेट आंध्र प्रदेश

4 ओंगोल आंध्र प्रदेश

5 राजमहेंद्रवरम आंध्र प्रदेश

6 श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश

7 विजयनगरम आंध्र प्रदेश

8 नगांव असम

9 बिलासपुर छत्तीसगढ़

10 कोरबा छत्तीसगढ़

11 राजनांदगांव छत्तीसगढ़

12 पणजी गोवा

13 अम्बाला हरियाणा

14 बहादुरगढ़ हरियाणा

15 हिसार हरियाणा

16 करनाल हरियाणा

17 पानीपत हरियाणा

18 रोहतक हरियाणा

19 सिरसा हरियाणा

20 सोनीपत हरियाणा

21 धनबाद झारखंड

22 बागलकोट कर्नाटक

23 चिक्कमगलुरु कर्नाटक

24 हसन कर्नाटक

25 मांड्या कर्नाटक

26 तुमकुरु कर्नाटक

27 अलाप्पुझा केरल

28 कोल्हापुर महाराष्ट्र

29 नांदेड़-वाघाला महाराष्ट्र

30 सांगली महाराष्ट्र

31 बालासोर ओडिशा

32 बारीपदा ओडिशा

33 भद्रक ओडिशा

34 झारसुगुड़ा ओडिशा

35 पुरी ओडिशा

36 संबलपुर ओडिशा

37 पुडुचेरी पुडुचेरी

38 अमृतसर पंजाब

39 बीकानेर राजस्थान

40 कोटा राजस्थान

41 धर्मपुरी तमिलनाडु

42 इरोड तमिलनाडु

43 थूथुकुडी तमिलनाडु

44 नलगोंडा तेलंगाना

45 झांसी उप्र

46 अलीगढ़ उप्र

47 मुरादाबाद उप्र

48 सहारनपुर उप्र

49 आसनसोल पश्चिम बंगाल

50 दुर्गापुर पश्चिम बंगाल

Continue Reading

गैजेट्स

केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 70 लाख मोबाइल नंबर हुए सस्पेंड; जानें क्या है कारण 

Published

on

70 lakh mobile numbers suspended in INDIA

Loading

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए 70 लाख मोबाइल नंबर को सस्पेंड कर दिया है। यानी इन मोबाइल नंबर का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब आपके जेहन में ही यही सवाल आ रहा होगा कि आखिर सरकार की ओर से यह कदम क्यों उठाया गया है। दरअसल, यह कदम बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए उठाया गया है।

इस वजह से हुए मोबाइल नंबर सस्पेंड

सस्पेंड किए गए ये वे मोबाइल नंबर थे जो किसी तरह के संदिग्ध लेन-देन से जुड़े थे। दरअसल, इस मामले को लेकर वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के समय में डिजिटल पेमेंट को लेकर हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए ऐसा किया गया है। बता दें, वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने यह जानकारी डिजिटल पेमेंट को लेकर धोखाधड़ी और इससे जुड़े मुद्दों पर बैठक के बाद दी है।

जनवरी में होगी अगली बैठक

जोशी ने कहा है कि डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंकों को भी निर्देश दिए गए हैं। बैंकों को उनकी प्रक्रियाओं और प्रणालियों को पहले से मजबूत बनाने को कहा गया है। उन्होंने बैठक को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर आगे भी बैठकें होती रहेंगी। इसी के साथ मामले पर अगली बैठक अगले साल जनवरी में रखी गई है।

वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) धोखाधड़ी को लेकर कहा है कि राज्यों को इस मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है। इसी के साथ राज्य सरकारों को डेटा सुरक्षा को भी मजबूत बनाने पर गौर देना चाहिए।

फ्रॉड के मामले कैसे होंगे कम

विवेक जोशी ने कहा है कि डिजिटल धोखाधड़ी को लेकर जागरुकता बेहद जरूरी है। इस तरह की धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए जरूरी है कि समाज को इन मामलों से अवगत करवाया जाए और जागरुक किया जाए। मालूम हो कि हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी साइबर धोखाधड़ी को लेकर समाज को जागरुक करने की बात पर जोर दिया था।

Continue Reading

Trending