Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नए भारत में गणतंत्र के साथ, प्रजातंत्र का भी होना अति आवश्यक है: अमिता बाजपेई

Published

on

Loading

लखनऊ। शिक्षाविद व राजनेता अमिता बाजपेई ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नए भारत में गणतंत्र के साथ, प्रजातंत्र का भी होना अति आवश्यक है। प्रजातंत्र का अर्थ मैं यह समझती हूं कि इसमें सर्वाधिक उपेक्षित से लेकर सुविधा संपन्न व्यक्ति तक सभी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। सभी को आगे बढ़ना है और नया भारत बनाना है। यह पर्व है लोकतंत्र का, यह पर्व है गणतंत्र का, यह पर्व है भारत का।


उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ देश की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए। वे शिक्षित हों, आगे बढ़ें इसलिए लिए हर कोशिश करनी चाहिए।

अमिता बाजपेई ने कहा कि आजकल कोरोना महामारी हर तरफ फैली हुई है। आप इसे ध्यान में रखते हुए अपना ख्याल रखें। अपने परिवार का ख्याल रखें। काम के लिए सभी को बाहर जाना होता है इसलिए मास्क का प्रयोग करें और जो गाइडलाइंस हैं उसको फॉलो करें।

 

Continue Reading

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending