Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पकड़ा गया अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी, आज लाया जा सकता है भारत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुजारी भारत लाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से अलग होने के बाद पुजारी पिछले साल सेनेगल में जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लिप्त था। भारतीय खुफिया विभाग के सूत्रों ने कहा कि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में एक दूर-दराज के गांव में पाया गया। पुजारी वहां बुर्किना फासो के पासपोर्ट पर एंथॉनी फर्नाडीज के झूठे नाम से रह रहा था।

भारतीय विदेशी खुफिया एजेंसी की सूचना पर सेनेगल की पुलिस पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका पहुंची थी। हत्या, वसूली समेत लगभग 200 जघन्य मामलों में वांछित पुजारी (52) को दक्षिण अफ्रीकी एजेंसियों की सहायता से हिरासत में लिया गया।

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पुजारी की गिरफ्तारी की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विदेश मंत्रालय दक्षिण अफ्रीका में अपने मिशन के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित सेनेगल दूतावास ने भी पुजारी की गिरफ्तारी के संबंध में आईएएनएस के प्रश्नों का जवाब नहीं दिया।

पुजारी सबसे पहले 2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था, जब उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करना शुरू किया था। वह मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील की हत्या के प्रयास में भी संलिप्त था।

पुजारी की पत्नी पद्मा और बच्चे भी भारत से भाग गए और उनमें से कुछ ने जाली दस्तावेजों से बुर्किना फासो का पासपोर्ट हासिल कर लिया। पुजारी के बेटे ने हाल ही में कथित रूप से ऑस्ट्रेलिया में शादी की है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट है।

इससे पहले पिछले साल एंथॉनी के नाम से रह रहे पुजारी ने धोखाधड़ी से सेनेगल कोर्ट से जमानत हासिल की थी। आईएएनएस के पास डॉन का नए पासपोर्ट की जानकारी है, जिसमें पुजारी की पहचान बुर्किना फासो निवासी एंथॉनी फर्नाडीज की है। इसमें उसकी जन्मतिथि 25 जनवरी 1961 दिखाई गई है।

फिल्मों के शौकीन पुजारी ने अमर अकबर एंथॉनी फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार से प्रेरित होकर अपना फर्जी नाम एंथॉनी रखा। यह पासपोर्ट 10 जुलाई 2013 को जारी हुआ और आठ जुलाई 2023 तक वैध है। पासपोर्ट में उसका पेशा बतौर एजेंट कॉमर्शियल बताया गया है, जिसका मतलब है कि वह सेनेगल, बुर्किना फासो और अन्य पड़ोसी देशों में नमस्ते इंडिया रेस्तरां श्रंखला चलाने वाला व्यवसायी है।

सेनेगल में पुजारी के वकील ने कोर्ट में कहा कि वह ‘एक व्यवसायी एंथॉनी फर्नाडीज है जैसा कि उसके पासपोर्ट में उल्लेखित है और कोई भगोड़ा नहीं है जैसा कि भारत सरकार ने दावा किया है।’

बुर्किना फासो के शीर्ष सरकारी अधिकारी और प्रभावशाली भारतीय व्यवसायी पुजारी के बीच सांठगांठ का स्पष्ट संकेत मिल रहा है। हो सकता है कि रेस्तरां व्यवसाय में पुजारी के साझेदार अधिकारी ने ही सुराग देने में भूमिका निभाई हो।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending