Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया की प्रशंसा की

Published

on

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया की प्रशंसा की

Loading

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया की प्रशंसा कीमुंबई| ग्लैमर की दुनिया हमेशा अफवाहों और गपशप से भरी रहती है और अभिनेत्री रवीना टंडन को लगता है कि सोशल मीडिया इसमें बहुत काम का साबित हो रहा है। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज को इस बात का अवसर देता है कि वे अफवाहों को दूर कर सही स्थिति बता सकें। रवीना ने हाल ही में एक अखबार के लिए अतिथि लेखक के रूप में ब्लॉग लिखा था। मुख्य रूप से लेखन व्यक्ति के प्रतिवाद के संवैधानिक अधिकार के बारे में था।उन्होंने ब्लॉग में लिखा, “आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए अपने पक्ष को आसानी से रखा जा सकता है। इसके अपने फायदे हैं तो नुकसान भी हैं, लेकिन इससे तस्वीर का दूसरा पहलू लोगों के सामने रखने में आसानी होती है। पहले किसी गलत बात का मातम ही मनाया जा सकता था, लेकिन अब इसका प्रतिवाद (सोशल मीडिया के जरिए) किया जा सकता है।”
रवीना ने सच्चाई के पक्ष में सही कदम उठाने के लिए कंगना रनौत की तारीफ की। ऋतिक रोशन से विवाद में कंगना का साथ देते हुए उन्होंने कहा कि कंगना ने सच्चाई का अपना पक्ष रखा हालांकि उसके बात का गलत अर्थ निकाला गया।रवीना से कंगना-ऋतिक विवाद के बारे में पूछा जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इस मुद्दे पर वह किसी का पक्ष नही ले रही हैं।उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर कोई जज नहीं बन रही है।रवीना ने कहा, वह किसी का पक्ष नहीं ले रही है। अब लोग अपने मामला खुद पेश कर सकते हैं, चाहे वह लड़का हो या लड़की।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending