Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डेनमार्क की महिला से दुष्कर्म मामले में 5 को उम्रकैद

Published

on

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत, डेनमार्क की महिला से दुष्कर्म मामला, पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

Loading

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत, डेनमार्क की महिला से दुष्कर्म मामला, पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

court hammer

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दो साल पहले डेनमार्क की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पांच दोषियों को शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने दोषियों-अर्जुन, राजू उर्फ छक्का, मोहम्मद रजा, महेंद्र उर्फ गंजा तथा राजू उर्फ बज्जी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

सभी पांचों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता के तहत सामूहिक दुष्कर्म, डकैती, अपहरण, बंधक बनाकर रखना, आपराधिक धमकी के लिए दोषी ठहराया गया था। जब फैसला सुनाया जा रहा था, सभी दोषी कोर्ट रूम में मौजूद थे।

श्यामलाल के साथ सभी पांचों ने जनवरी 2014 में डेनमार्क की महिला के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के निकट चाकू दिखाकर पहले उसे लूटा, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने उनसे पहाड़गंज इलाके में अपने होटल का पता पूछा था।

श्यामलाल की फरवरी में तिहाड़ जेल में मौत हो गई थी। मामले में तीन नाबालिग आरोपियों पर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी बेघर थे और वे महिला को डिविजनल रेलवे ऑफिसर्स क्लब के निकट एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां पहले उसका सामान लूटा और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Continue Reading

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending