Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केजरीवाल के समर्थन में आगे आए राकेश टिकैत, कुमार विश्वास पर किया पलटवार

Published

on

Loading

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कवि कुमार विश्वास की गेहमागहमी आज कल चर्चा का विषय बनी हुई है। कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंध हैं। इस मुद्दे पर अब किसान नेता राकेश टिकैत की भी एंट्री हो गई है। टिकैत अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आगे आए हैं।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने केजरीवाल के समर्थन में बयान दिया है। टिकैत ने कुमार विश्वास के बयानों पर केजरीवाल का बचाव करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘वो आंदोलनकारी तो हैं, लेकिन ऐसा लगते नहीं हैं। कुमार विश्वास पहले पार्टी में था। इनका तो कुछ राज्यसभा पर रोड़ा हुआ। अगर राज्यसभा मिल जाती तो ठीक था लेकिन राज्यसभा नहीं मिली तो आरोप लगा देते हैं। मुझे केजरीवाल पर कुछ इस तरह का तो नहीं लगता।’

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पूर्व आप नेता कुमार विश्वास और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल काफी चर्चा में बने हुए है। कुमार विश्वास ने अरविंद पर खालिस्तान समर्थक होने का दावा किया है। विश्वास का आरोप है कि 2017 में केजरीवाल ने कहा था कि या तो वे एक दिन पंजाब के सीएम बनेंगे या खालिस्तान के पीएम बनेंगे। जिसपर विश्वास ने उन्हें चेतावनी दी. जिसे केजरीवाल ने नजरअंदाज कर दिया था। जिसके बाद से सभी विपक्षी पार्टियां उनपर हमलावर हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending