Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

राज्यसभा के लिए भाजपा का गोपनीय दांव

Published

on

उत्‍तराखण्‍ड में राज्यसभा चुनाव, भाजपा, कांग्रेस, अनिल गोयल, पीडीएफ

Loading

उत्‍तराखण्‍ड में राज्यसभा चुनाव, भाजपा, कांग्रेस, अनिल गोयल, पीडीएफ

bjp logo

देहरादून। राज्यसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर कांग्रेस को चैंकाने की तैयारी में है। अंदरखाने अनिल गोयल को राज्यसभा भेजने की बात तय भी हो चुकी है। इसके लिए आज विधायकों की बैठक में व्हिप जारी किया जाएगा। खबर यह भी है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा को जिन तीन विधायकों की जरूरत है, उसका भी इंतजाम हो चुका है।

इस बार सारा कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया है, जिससे कांग्रेस उसकी काट न ढूंढ सके। विधायक भीमलाल और रेखा आर्या की सदस्यता रद्द होने के बाद अब कुल 59 विधायकों को राज्यसभा के लिए वोटिंग करनी है। इस लिहाज से 30 वोट मिलने की स्थिति में संबंधित प्रत्याशी की जीत तय है।

मौजूदा स्थितियों में भाजपा के पास 27 विधायक और कांग्रेस के पास 26 विधायक हैं। इसके अलावा छह विधायक पीडीएफ के हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान ने किसी भी सूरत में राज्यसभा सीट हाथ से न निकलने को लेकर प्रदेश नेतृत्व को चेताया है।

इसके पीछे अहम वजह रास में भाजपा का बहुमत न होना है, जिससे तमाम बिल पास करने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में राज्यसभा की एक-एक सीट भाजपा के लिए अहम है। इस तरह भाजपा पर किसी भी कीमत पर रास चुनाव जीतने का भारी दबाव है।

इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा के सभी बड़े पदाधिकारियों ने आपस में मंत्रणा कर पहले तो अनिल गोयल के पक्ष में मतदान की बात तय की है। शुक्रवार को होने वाली बैठक में इसकी घोषणा के साथ ही व्हिप भी जारी कर दिया जाएगा।

इसके अलावा चुनाव जीतने के लिए जिन तीन विधायकों की आवश्यकता है, उसके लिए कांग्रेस और पीडीएफ में सेंधमारी करने की भी खबर है। इस काम में हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बागी विधायकों का भी सहयोग लिया गया है। माना जा रहा है कि बेहद खामोशी और गोपनीयता के साथ बनाई गई इस पूरी रणनीति से भाजपा सबको सरप्राइज देकर चैंकाने वाली है।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending