Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तेलंगाना के लिए अलग उच्च न्यायालय के पक्ष में केंद्र : राजनाथ

Published

on

तेलंगाना के लिए अलग उच्च न्यायालय के पक्ष में केंद्र, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना राष्ट्रीय समिति

Loading

तेलंगाना के लिए अलग उच्च न्यायालय के पक्ष में केंद्र, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना राष्ट्रीय समिति

नई दिल्ली| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार तेलंगाना में पृथक उच्च न्यायालय स्थापित करना चाहती है और इसे सुनिश्चित करने के लिए पहल भी शुरू हो गई है। लोकसभा में शून्य काल के दौरान तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) के सदस्य अलग उच्च न्यायालय की मांग को लेकर जोरदार हंगामा कर रहे थे। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “केद्र सरकार तेलंगाना में अलग उच्च न्यायालय की स्थापना की इच्छुक है और दिशा में प्रयास भी किए जा रहे हैं। केंद्रीय विधि मंत्रालय इस दिशा में काम भी कर रहा है।” टीआएस के सदस्य ए.पी. कितेंदर ने कहा कि राज्य के विभाजन के बाद तेलंगाना के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा, “हमलोग गत दो वर्षो से तेलंगाना के लिए पृथक उच्च न्यायालय की मांग कर रहे हैं, लकिन इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। यह देर क्यों हो रही है? इस देर के पीछे कुछ न कुछ जरूर हो रहा है।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending