Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नहीं रहे कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। राजीव त्यागी बुधवार शाम को आज तक पर आने वाले एक शो में हिस्सा भी लिया था, तब तक उनकी हालत एकदम ठीक थी। अचानक उनक दिल का दौरा पड़ा जिससे वो उबर नहीं सके।

त्‍यागी के निधन की जानकारी कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट करके दी। इसमें कहा गया, ‘राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक पक्‍के कांग्रेस और देशभक्‍त… दुख की इस घड़ी में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजीव त्‍यागी को पार्टी का समर्पित योद्धा बताते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा,’भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना.ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

#rajiytyagi #death #congress

नेशनल

अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले ने पकड़ा तूल, महाराष्ट्र युवा कांग्रेस और 16 अन्य के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading

मुंबई। गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में महाराष्ट्र युवा कांग्रेस और 16 अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुंबई बीजेपी के पदाधिकारी प्रतीक करपे ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शाह का फर्जी वीडियो आरोपी व्यक्तियों द्वारा उन्हें बदनाम करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से व्यापक रूप से साझा किया गया था। शिकायत के अनुसार, फर्जी वीडियो में शाह को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण अधिकारों में कटौती की घोषणा करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, करपे ने कहा कि मूल वीडियो, जहां से यह फर्जी वीडियो बनाया गया है, उसमें पूरी तरह से अलग शब्द और अर्थ हैं।

आरोपी व्यक्तियों ने भाषण का डीप फेक वीडियो बनाया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को तुरंत डीप फेक वीडियो को हटाना चाहिए और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए, जिन्होंने इसे विभिन्न जातियों में व्यवधान, दुश्मनी और नफरत पैदा करने के इरादे से साझा किया।

 

Continue Reading

Trending