Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चैनल पर डिबेट के दौरान बार-बार सीने पर हाथ रख रहे थे राजीव त्यागी, पत्नी को हो गया था शक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बुधवार को ही शाम पांच बजे वो अपने घर से ही आजतक के कार्यक्रम में एक डिबेट में शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त राजीव डिबेट में होते थे, उस वक्त उनके कमरे में कोई भी नहीं जाता था।

बुधवार को जब वह डिबेट में चर्चा कर रहे थे, उसी वक्त पड़ोस के कमरे में उनकी पत्नी संगीता और बेटा धनंजय भी टीवी पर उन्हें देख रहे थे। टीवी पर उन्हें बार-बार पानी पीते और सीने पर हाथ लगाते देख उन्हें कुछ शक हुआ। इसके बाद डिबेट खत्म होने के चंद सेकंड बाद ही जब वो राजीव के कमरे में गईं तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ असहज महसूस हो रहा है। इसके बाद वो कुर्सी से जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने कहा कि ‘उन्हें शाम को करीब साढ़े छह बजे हॉस्पिटल लाया गया। उनका ब्लड प्रेशर और पल्स नहीं था। हमनें उन्हें तुरंत सीपीआर दिया। वेंटिलेटर पर रखा गया। 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर दिया गया। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजीव त्यागी के अचेत होने के बाद उन्हें यशोदा हॉस्पिटल में ही भर्ती कराया गया था।

#rajivtyagi #aajtak #debate #death

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending