Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Live: अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के सीएम, सचिन पायलट को मिलेगी ये अहम जिम्मेदारी!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए दो दिनों से जारी घमासान आखिरकार खत्म हो गई।

बता दें कि 11 दिसंबर को चुनाव रिजल्ट आने के बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए सियासी जंग छिड़ गई थी।

जहां एक ओर अशोक गहलोत अपने अनुभव की दुहाई दे रहे थे वहीं सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस में किए गए काम का हवाला देते नजर आए। दो दिन तक चले इसी सियासी घमासान के बाद राजस्थान का मुख्यमंत्री चुन लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट लंबी बातचीत के बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमत हो गए हैं।

शुक्रवार की सुबह दोनों दिग्गज नेता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे जहां लंबी चर्चा के बाद अशोक गहलोत पर सहमती बन गई वहीं सचिन पायलट राजस्थान के डिप्टी सीएम की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 8 बजे दोनों नेता राजस्थान पहुंचकर विधायक दल की बैठक करेंगे उसके बाद औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी जाएगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending