Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

राजस्थान: भाजपा ने जारी की 58 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, अब तक 182 उम्मीदवार घोषित; देखें लिस्ट

Published

on

BJP

Loading

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 58 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। 124 सीटों पर पार्टी पहले ही प्रत्याशी उतार चुकी थी। नई लिस्ट के नामों को मिलाकर भाजपा ने 182 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हनुमानगढ़, आदर्श नगर, सिविल लाइंस और किशन पोल समेत 18 सीटों को होल्ड रखा गया है।

भाजपा की सूची में खास क्या?

जयपुर की हवामहल सीट से बाल मुकुंद आचार्य और विराटनगर सीट से कुलदीप धनखड़ को टिकट दिया।

अलवर के रामगढ़ से जय आहूजा को टिकट दिया गया है। जय आहूजा ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे हैं। लंबे समय से पाकिस्तानी विस्थापित हिंदू परिवारों के लिया काम कर रहे हैं।

अलवर के बहरोड़ से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव को टिकट दिया गया है। इनके बेटे मोहित यादव भी इस सीट से दावेदारी कर रहे थे।

भरतपुर के नदबई से जगत सिंह को टिकट दिया गया है। ये नटवर सिंह के बेटे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया गया है।

टोंक सीट पर सचिन पायलट से अजित सिंह मेहता करेंगे मुकाबला

एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए सुभाष मील को खंडेला से टिकट। इन्हें सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है।

जालोर जिले की भीनमाल सीट से पूराराम और रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल को बनाया प्रत्याशी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाने वाले कैलाश मेघवाल का टिकट कटा, उनकी जगह शाहपुरा से लाला राम बैरवा को प्रत्याशी बनाया गया।

इन्हें मिला टिकट

सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़, करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनियां, खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, पिलानी से राजेश दहिया, खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर, सीकर से रतनलाल जलधारी, खाण्डेला से सुभाष मील, विराटनगर से कुलदीप धनखड,

जमवा रामगढ़ से महेंद्रपाल मीणा, हवा महल से बाल मुकुंद शर्मा, किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह जाटव, बहरोड़ से जसवंत सिंह यादव, रामगढ़ से जय आहूजा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से बन्नाराम मीणा, कठूमर से रमेश खिंची, कामां से नाक्षम चौधरी, नदबई से जगत सिंह,

बयाना से बच्चू सिंह बंशीलाल, बसेड़ी से सुखराम कोली, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, सरदारपुरा से डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर से अतुल भंसाली, लूणी से जोगाराम पटेल, जैसलमेर से छोटू सिंह भाटी, गुढा मालानी से केके बिश्नोई, भीनमाल से पूराराम चौधरी, वल्लभगढ़ से उदयलाल डांगी, केशवरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल, रामगंज से मदन दिलावर और बारां अटरू से सारिका चौधरी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

इससे पहले 124 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

इससे पहले भाजपा ने 21 अक्तूबर को 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें वसुंधरा राजे समेत उनके 14 समर्थकों को भी टिकट दिया गया था। वहीं, पहली सूची में भाजपा ने सात सांसदों समेत 41 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। अब तीसरी सूची में 58 नामों का एलान किया गया है। तीन सूचियों को मिलाकर भाजपा अब तक 182 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending