Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

छत्तीसगढ़

सरकारी दफ्तरों में कांग्रेसियों ने बनाया घूसखोरी का नया रिकॉर्ड: PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना

Published

on

Loading

कांकेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब तक कांग्रेस की सरकार रही तब तक उसने यहां की भाजपा सरकार के साथ दुश्मनी निकाली। इसके बावजूद हम छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले गए।

उन्होंने कहा कि आज बस्तर की इस पावन धरती से मुझे भी भाजपा के संकल्प से जुड़ने का अवसर मिला है। भाजपा का संकल्प- छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने का, हर गरीब, आदिवासी, पिछड़े के हितों की रक्षा करने का और छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है।

कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते पांच साल में सभी ने कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है। इन पांच सालों में कांग्रेसियों के बंगले, कारें और कोठियों का विकास हुआ है। इन पांच सालों में कांग्रेसियों के बच्चों और रिश्तेदारों को ही फायदा हुआ है।

कांकेर और बस्तर के गरीब, आदिवासी, पिछड़े परिवारों को क्या मिला? छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं। कांग्रेस ने आप लोगों को बीमार, बदहाल स्कूल और अस्पताल दिए हैं। सरकारी दफ्तरों में इन लोगों ने घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने कहा कि गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और भविष्य, दोनों की चिंता करते हैं। इसलिए बीते नौ सालों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनका लक्ष्य गरीब का कल्याण ही रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के समय में दुनिया के अनेक देशों में खाने का संकट पैदा हो गया, लेकिन अपने गरीब भाई-बहनों को इस परेशानी से निकालने की चिंता भी मोदी ने की। भाजपा सरकार ने आपके लिए मुफ्त राशन देने वाली योजना तैयार की, लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में इस योजना में भी घोटाला कर दिया।

उन्होंने कहा कि आजादी के अनेक दशक तक कांग्रेस की सरकारें पूरे देश में रहीं, लेकिन गरीब के घर, शौचालय नहीं बने, पानी की सुविधा नहीं पहुंची। छत्तीसगढ़ में तो परिस्थतियां और भी विकट थीं। ये काम भी आपके आशीर्वाद से मोदी ही कर रहा है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, खदान में बस गिरने से 15 की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के खदान में गिर जाने से उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई। ये बस केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही थे। मामले में बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद से आक्रोशित अन्‍य कर्मचारियों ने कंपनी में काम बंद कर दिया है। हादसे पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने शोक जताया है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के तहत खपरी गांव के पास मुरम (लाल मिट्टी) की एक खदान में बस गिर गई। वहीं बस गिरने की वजह से उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई है और कई सारे लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कुम्हारी क्षेत्र में स्थित केडिया डिस्टिलरीज की बस कर्मचारियों को लेकर निकली थी। उस दौरान बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब बस खपरी गांव के करीब पहुंची और अनियंत्रित होकर मुरम खदान में गिर गई। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुःख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, दुर्ग जिले में हुए बस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में कई कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

Continue Reading

Trending