Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जम्मू-कश्मीर

दिग्गी को राहुल का जवाब- हमें आर्मी पर भरोसा, सबूत देने की कोई जरूरत नहीं

Published

on

rahul gandhi in jammu

Loading

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को तब सियासी भूचाल ला दिया था, जब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत मांगे। इसका जवाब मंगलवार को राहुल गांधी ने दिया, उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस या उनका दिग्विजय के बयान से कोई लेनादेना नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय का यह व्यक्तिगत दृष्टिकोण हो सकता है। हमारा नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और मुझे सेना पर पूरा भरोसा है। भारतीय सेना कुछ करती है तो उसे सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।

बता दें कि कल सोमवार को दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत कहां हैं? उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। इस पर मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया था।

देश में फैला रही नफरत बीजेपी

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी लोगों को धर्म, जाति और लिंग के आधार पर बांट रही है। देश में नफरत फैला रहे हैं। भारत के भाई-चारे को लेकर, भारत की संस्कृति को लेकर देश में क्या हो रहा है? राजनाथ सिंह एक पार्टी का हिस्सा हैं, वह अपनी पार्टी की भाषा बोलते हैं। वह अपना दृष्टिकोण नहीं रखते।

सावरकर ने दिया दो भारत का कॉन्सेप्ट

बीजेपी और आरएसएस पर अंग्रेजों का साथ देने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को आजादी दी है। देश के लिए संविधान बनाए हैं। कांग्रेस की फिलॉसफी पर भारत बना है। जब हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे तब आरएसएस और बीजेपी उनके साथ खड़ी थी। उनकी पार्टी के सावरकर ने दो भारत का कॉन्सेप्ट दिया था।

राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर में मैं लोगों से मिल रहा हूं। सबके दिल में ये संवेदनाएं हैं। युवाओं को फ्यूचर नहीं दिख रहा है। उद्योग नहीं हैं। किसानों को सपॉर्ट नहीं मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य लोगों की बात सुनने का और उनके दिल में जो है उसे लागू करने का है।

मोहब्बत की हजारों दुकान खोलना चाहते हैं

राहुल ने कहा कि कश्मीर के लोगों के दिल में जो दर्द है, उसे हम सुनने और समझने आए हैं। हम सबको प्यार करते हैं, सम्मान करते हैं। समझते हैं कि जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय से गुजरत रहा है। जम्मू-कश्मीर के बीच बीजेपी ने जो खाई बनाई है, हम उसे पाटने का काम करने आए हैं।

मोहब्बत की हजारों दुकान हम जम्मू-कश्मीर में खोलना चाहते हैं। नफरत से कुछ नहीं होता है, हिंसा से कुछ सुलझाया नहीं जा सकता है। गले लगने से काम हो सकता है। हम चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी आपको आपका अधिकार मिले।

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस को झटका, भाजपा में शामिल हुईं पूर्व एमएलसी डॉ. शहनाज गनई

Published

on

Jammu Kashmir former MLC Dr. Shahnaz Ganai joins BJP

Loading

जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस की पूर्व एमएलसी डॉ. शहनाज गनई सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू कश्मीर के पार्टी प्रभारी तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने उनका भाजपा में स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने अनुसूचित जनजातियों और महिलाओं के लिए उनके काम की सराहना की।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शहनाज गनई का भाजपा में जाना नेशनल कांफ्रेंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस की पूर्व एमएलसी रह चुकी हैं। वह जम्मू संभाग के जिला पुंछ की रहने वाली हैं। शहनाज नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गुलाम अहमद गनई की पुत्री हैं। उनकी पीर पंजाल क्षेत्र में पकड़ है।

2013 में पंचायत कोटा के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद के लिए चुनी गईं और 2018 में अपना कार्यकाल पूरा किया। गनई ने साल 2019 में नेकां से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही वह कई बार मोदी सरकार की योजनाओं के पक्ष में खड़ी नजर आईं थीं और इनके लिए मोदी सरकार की सरहाना कर चुकी हैं।

भाजपा में शामिल होने के दौरान शहनाज गनई ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकासात्मक प्रयासों ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र वर्तमान में बड़े पैमाने पर परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है क्योंकि शांति और विकास गतिविधियों ने नई गति पकड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘मैं आज इस भाव के लिए भाजपा नेतृत्व का बहुत आभारी हूं। मैं पीएम मोदी के विकासात्मक प्रयासों से बहुत प्रेरित हूं। देश बड़े पैमाने पर बदलाव देख रहा है जिसमें महिलाओं और किसानों का सशक्तिकरण शामिल है।

साथ ही जम्मू-कश्मीर में शांति और विकासात्मक गतिविधियों ने नई गति पकड़ी है। पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं और पहाड़ी समेत अन्य समुदायों को आरक्षण का लाभ मिला है।’ उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आगामी संसदीय चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए उत्सुक हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हैट्रिक मिलेगी।

Continue Reading

Trending