Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने चला मास्टर स्ट्रोक, गरीब परिवारों को देंगे 72 हजार रुपए

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल ने 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपए देने का एलान कर दिया। राहुल ने कहा कि जिन परिवारों की मासिक आय 12 हजार रुपए से कम है उनके खाते में 72 हजार रुपए भेजे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस न्यूनतम आय योजना शुरू करेगी। 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को, कांग्रेस सरकार हर साल 72 हजार रूपये देगी। जिस परिवार की आय 12 हजार से कम है, उसे इस योजना का फायदा मिलेगा। धीरे-धीरे हम 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि गरीबी दूर करने के लिए कांग्रेस ने मनरेगा लाया था, अब हम न्यूनतम आमदनी की गारंटी देने जा रहे हैं। मनरेगा के जरिए देश की 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। हम देश से गरीबी खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। हमने 20 दिन के अंदर अपना वादा पूरा किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सारी गणनाएं कर ली गई है। देश के पांच करोड़ परिवारों और 25 करोड़ लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस देश में दो भारत नहीं बनने दिया जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। कहा कि वह अमीरों को पैसा देते हैं, हम गरीबों को देंगे। कांग्रेस ने देश भर में लोगों से राय-मशविरा कर अपना घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम इसे अंतिम रूप देने में लगे हैं।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending