Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजस्थान के गवर्नर भूल गए पद की मर्यादा, खुलेआम कर दिया बीजेपी का समर्थन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह अलीगढ़ में बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह अपने पद की गरिमा को भूलते हुए बीजेपी की जीत की ख्वाहिश जाहिर कर दी।

कल्याण सिंह यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा कि देश के लिए काफी अहम है कि नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बने।कल्याण सिंह ने यह बात 23 मार्च को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

खुले तौर पर कल्याण सिंह का ये बयान पार्टी को समर्थन देने जैसा है, जो एक नए विवाद को जन्म दे सकता है। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending