Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं- गुलाम नबी के दावे पर भाजपा हमलावर  

Published

on

Rahul Gandhi meets unwanted businessmen - Ghulam Nabi claim

Loading

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि राहुल गांधी विदेशों में अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं। हालांकि उन्होंने इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन आजाद के दावे पर भाजपा ने राहुल गांधी को घेर लिया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह विदेश में किस अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं?

क्या है पूरा मामला

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में एक ट्वीट में दावा किया कि पांच पूर्व कांग्रेस नेता अदाणी मामले से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के औजार बन गए हैं। इन पूर्व कांग्रेस नेताओं में उन्होंने गुलाम नबी आजाद का नाम भी लिया।

इस पर एक इंटरव्यू में गुलाम नबी आजाद से राहुल गांधी के दावे पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो गुलाम नबी ने कहा कि ‘मेरे मन में गांधी परिवार के लिए बहुत इज्जत है इसलिए मैं उनके परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहता। वरना मैं ऐसे उदाहरण दे सकता हूं जहां वह विदेश जाकर अवांछित उद्योगपतियों से मिलते हैं।’

असम के मुख्यमंत्री ने दी मानहानि की धमकी

राहुल गांधी ने जिन पूर्व कांग्रेस नेताओं पर अदाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया था, उनमें गुलाम नबी आजाद के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रेड्डी, हिमंता बिस्वा सरमा और अनिल एंटनी का नाम है। इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी है।

बता दें कि अदाणी मामले पर राहुल गांधी भाजपा सरकार पर खासे हमलावर हैं। राहुल ने लोकसभा में भी यह मामला उठाया था। विदेश दौरे पर भी उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था। अब मानहानि के एक मामले में संसद सदस्यता जाने के बावजूद राहुल गांधी सरकार को घेरने में जुटे हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending