अन्तर्राष्ट्रीय
राफेल बनाने वाली कंपनी के मालिक की हैलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत

नई दिल्ली। फ्रांस के अरबपति और संसद सदस्य राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की हैलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। वह 69 साल के थे।
डसॉल्ट फ्रांस के फेमस उद्योगपति सर्ज डसॉल्ट के सबसे बड़े बेटे थे, जिनका ग्रुप राफेल युद्धक विमानों का निर्माण करता है साथ ही इस ग्रुप का ले फिगारो नाम का एक अखबार भी है।
फोर्ब्स 2020 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में ओलिवियर दसॉ को 361वां स्थान मिला था। दरअसल, ओलिवियर डसॉल्ट इन दिनों छुट्टियां मनाने गए थे। इसी दौरान उनका निजी हेलीकॉप्टर नॉर्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मैक्रॉन ने अपने ट्वीट में लिखा कि ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, कानून निर्माता, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, वायु सेना में कमांडर के रूप में देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है।
अन्तर्राष्ट्रीय
इजरायल ने अपने नागरिकों को मास्क न पहनने के दिए आदेश

नई दिल्ली। जहां पूरी दुनिया इस समय कोरोना नामक महामारी से जूझ रही है और अपने नागरिकों को मास्क पहनने के लिए कह रही है वहीं इसके उलट इजरायल सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि अब उन्हें मास्क पहनने की अनिवार्यता नहीं है।
दरअसल, 81 फीसदी जनता के टीकाकरण के बाद इजरायल ने मास्क पहनकर निकलने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इसके बाद अधिकतर लोगों ने चेहरे से मास्क उतार फेंका है। मास्क हटाने का आदेश देने वाला इजरायल दुनिया का पहला देश है।
इजरायल में 16 साल से अधिक उम्र के 81 फीसदी नागरिकों और निवासियों को कोरोना का दोनों टीका लग चुका है। इसके बाद यहां यहां कोरोना संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।
-
ऑफ़बीट2 days ago
नॉनवेज होती हैं खाने की ये 6 चीजें, सावन में भूल से भी न करें इस्तेमाल
-
लाइफ स्टाइल4 days ago
सुबह चाय पीने के इन फायदे को नहीं जानते होंगे, आखिरी वाला जानकर खुश हो जाएंगे आप
-
ऑफ़बीट5 days ago
इस तरीके से करें भिंडी का सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
दुनिया में पहली बार कब बनी थी रोटी, जानकर चकरा जाएगा आपका सिर!
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
महारानी एलीजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर माथे पर पड़ती हैं ऐसी लकीरें तो संभल जाइए, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
नाइजीरिया: जेल पर मशीन गन और ग्रेनेड से हमला, 1800 से अधिक कैदी फरार