Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पुतिन का सेना को सीरिया से लौटने का आदेश

Published

on

पुतिन का सेना को सीरिया से लौटने का आदेश

Loading

पुतिन का सेना को सीरिया से लौटने का आदेश

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया में तैनात अपनी सेना को मंगलवार से देश के ‘मुख्य हिस्से’ से पीछे हटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रूस ने बड़े स्तर पर अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया है।

पुतिन ने सोमवार रात क्रेमलिन में एक बैठक के दौरान कहा, “मैं मानता हूं कि यह मिशन रक्षा मंत्रालय और सशस्त्रबलों के लिए था और यह कुल मिलाकर पूरा हो चुका है।”

उन्होंने कहा, “मैं इसलिए रक्षा मंत्रालय को आदेश दे रहा हूं कि वह सीरिया के मुख्य हिस्से से मंगलवार से लौटना शुरू कर दे।”

रूस ने पिछले साल सितंबर में सीरिया में हवाई हमले शुरू किए थे।

पुतिन का बयान सोमवार को जेनेवा में शुरू हुई शांति वार्ता के बीच आया है। इस शांति वार्ता का आयोजन पांच वर्षो से चल रहे सीरियाई संकट को सुलझाने के लिए किया जा रहा है।

पुतिन का कहना है कि लटाकिया प्रांत में रूस का मेमिम सैन्यअड्डा और टार्टस में स्थित इसका भूमध्य नौसेना अड्डा पहले की तरह ही काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जमीन, वायु और समुद्र से दोनों की रक्षा की जानी चाहिए।

रूस के इस कदम का अमेरिका और सीरिया के विपक्षी दलों ने स्वागत किया है।

अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि पुतिन का बयान अमेरिका के लिए कोई अग्रिम चेतावनी नहीं है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉश अर्नेस्ट ने कहा, “हमें यह देखना होगा कि रूस की मंशा क्या है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending