Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

PUNJAB ELECTION RESULTS 2022:शुरुआती रुझानों में AAP मार रही बाज़ी, कांग्रेस हुई पीछे

Published

on

Loading

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के परिणाम आ रहे हैं। गुरुवार को सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में शुरुआती रुझान आम आदमी पार्टी के पक्ष में आते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस पीछे है। समाचार लिखे जाने तक शिरोमणि अकाली दल और बसपा का गठबंधन 4 सीटों पर आगे है। तो वहीं पंजाब लोग कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल- संयुक्त का गठबंधन 1 सीटों पर आगे हैं।

बात कांग्रेस की करें तो वह फिलहाल 18 सीटों पर आगे हैं और आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बता दें इस चुनाव में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है वहीं शिअद, बसपा के साथ मैदान में उतरी है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रहे हैं।

एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुमत के करीब पहुंच सकती है तो वहीं कांग्रेस की सीटें पहले से बहुत कम होने के आसार हैं।

पंजाब में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं कांग्रेस सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending