Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

16 मार्च को अमर भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान, जनता को भी किया आमंत्रित

Published

on

Loading

आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम फेस घोषित किए गए भगवंत मान ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। भगवंत मान का कहना है कि वह 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण का यह आयोजन राजभवन में नहीं बल्कि शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। गवर्नर से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा, ‘मैंने राज्यपाल से मुलाकात की है और विधायकों के समर्थन का पत्र उन्हें सौंपकर सरकार गठन के लिए दावा पेश किया है। उन्होंने मुझसे पूछा कि शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा, जिसके बारे में मैंने उन्हें जानकारी दे दी है।’

भगवंत मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उनकी बड़ी तैयारी है। मान ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के हर घर से लोगों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि शपथ में पहुंचे लोग भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे और फिर आयोजन होगा। भगवंत मान ने कहा कि हम एक अच्छी कैबिनेट का गठन करेंगे। इसके बाद वो ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे, जिन पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है। इसलिए आपको इंतजार करना होगा। इससे पहले शुक्रवार को भगवंत मान ने दिल्ली पहुंचकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिली है। राज्य की 92 सीटों पर उसने जीत हासिल की है। यही नहीं आम आदमी पार्टी के पक्ष में ऐसी लहर चली कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल बुरी तरह अपने गढ़ में ही परास्त हो गए। इसके अलावा मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ही सीटों पर पराजित हुए। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उनके मुकाबले उतरे बिक्रम सिंह मजीठिया भी बुरी तरह से हार गए। इस तरह दशकों से हेवीवेट कहला रहे तमाम सीनियर नेता बुरी तरह से पराजित हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की इस जीत की चर्चा पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending