Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शर्मा के करीबी के मुताबिक वह सुबह की सैर करने निकलने थे इस दौरान उन्हें हार्ड अटैक आ गया।

आनन फानन में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। निधन से दो घंटे पहले ही शर्मा ने ट्विटर पर लोगों को दीवाली की बधाई दी थी।

बता दें कि पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा को मार्च 2017 में भी हार्टअटैक पड़ा था। तब डीएमसी हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने उनके दिल की आरटरीज में एक स्टेंट डाला था।

तब उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए थे। उस दौरान उनकी एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी भी की गई थी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending