Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पुणे में ‘बाजीराव मस्तानी’ के 5 शो रद्द

Published

on

Loading

पुणे| पुणे में ‘बाजीराव मस्तानी’ के रिलीज पर जबरदस्त विरोध के कारण शुक्रवार को पांच शो रद्द कर दिए गए। फिल्म का विरोध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने किया, जिनका कहना है कि फिल्म निर्माण के दौरान ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ किया गया और पेशवा को अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी शुक्रवार को देशभर में रिलीज की गई है।

पुणे के ‘सिटी प्राइड’ सिनेमाघर में सुबह आठ बजे नगर उपाध्यक्ष जयंत भावे के नेतृत्व में करीब 200 पार्टी कार्यकर्ता जमा हो गए और फिल्म के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन को देखते हुए मल्टीप्लेक्स सिनेमा को मजबूरन फिल्म के पांच शो रद्द करने पड़े।

भावे ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म में पेशवा शासक काल के ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है जो उनकी गरिमा के खिलाफ है। महाराष्ट्र के लोग पेशवाओं की पूजा करते हैं और इस फिल्म में जो दिखाया गया है, उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। ”

भावे ने कहा, “पेशवा बाजीराव बहुत बड़ी ऐतिहासिक हस्ती थे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य को देशभर में फैलाने में उनकी सहायता की। वह अपने कर्तव्यों में इतने व्यस्त थे कि कई बार युद्ध के दौरान घोड़े पर बैठकर भोजन किया करते थे।”

उन्होंने बताया, “बाजीराव के पास नृत्य करने और अपनी चोटी बांधने का समय ही नहीं था, जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है। इसके अलावा उनकी पत्नी काशीबाई का किरदार निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा का भी लुक उस दौर से अलग है।”

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म पेशवा बाजीराव और उनकी दोनों पत्नियों के जिंदगी पर आधारित है।

मुंबई में कुछ सप्ताह पहले पेशवा वंशजों ने भी फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने पर आपत्ति जताई थी।

भावे का कहना है कि या तो फिल्म निर्माता ऐसे दृश्यों को हटा दें या अपनी फिल्म का नाम बदलें।

प्रादेशिक

सौंदर्य उत्पादों के बाजार में टीरा ब्यूटी ने मचाई हलचल, लॉन्च किया नया प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘नेल्स अवर वे’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सौंदर्य उत्पादों के बाजार में टीरा ब्यूटी ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। रिलायंस रिटेल से जुड़ी टीरा ब्यूटी ने अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स की रेंज को मजबूती देते हुए एक नया प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘नेल्स अवर वे’ लॉन्च किया है। इस नई नेल पॉलिश प्रोडक्ट लाइन में, प्रीमियम नेल कलर और केयर उत्पादों की एक विस्तृत रेंज ग्राहकों को मिलेगी। कंप्लीट लुक की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए ‘नेल्स अवर वे’ के प्रोडक्ट्स, ऑफिस से लेकर शादी ब्याह तक के लिए परफेक्ट मैच है।

‘नेल अवर वे’ के बोल्ड और चमकदार रंगों वाले इस कलेक्शन में कई तरह की नेल पॉलिश शामिल हैं, जिनमें जेल वेल, स्विफ्ट ड्राई, ब्रीथ अवे और ट्रीट कोट नेल खास हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में साथ देने वाली ‘नेल अवर वे’ कलेक्शन में खूबसूरती के साथ नाखूनों को पोषण और सुरक्षा देने वाले प्रोडक्ट्स का भी लंबा लाइन-अप है। नो बंप बेस, क्यूटी केयर और टफन अप सॉल्यूशन सहित कई बेहतरीन नेल केयर उत्पाद प्रोडक्ट लाइन का हिस्सा हैं।

रेंज में नेल पॉलिश और नेल केयर उत्पादों के साथ 2 टोन्ड वैनिशर और एसीटोन-फ्री स्क्वीकी क्लीन जैसे सौम्य लेकिन प्रभावी नेल इनेमल रिमूवर भी शामिल हैं। मैनीक्योर के शौकिन ग्राहकों के लिए फ्रेंच ‘एम अप और ‘नेल्ड इट’ जैसी किट्स भी उपलब्ध हैं। ‘नेल्स अवर वे’ कलेक्शन के प्रोडक्ट्स को Tirabeauty.com पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।

Continue Reading

Trending