Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ का बॉलीवुड को है इंतज़ार

Published

on

प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'बेवाच' का बॉलीवुड को है इंतज़ार

Loading

प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'बेवाच' का बॉलीवुड को है इंतज़ार

मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की  ‘बेवाच’ का इंतज़ार बॉलीवुड को बेसब्री से है। सनी लियोन, मधुर भंडारकर और मीका सिंह जैसी हस्तियों ने प्रियंका चोपड़ा को उनकी हॉलीवु़ड की पहली फिल्म ‘बेवाच’ की बधाई दी और साथ ही कहा की प्रियंका की पहली हॉलीवुड मूवी देखने के लिए बहुत उत्साहित है।

प्रियंका ‘बेवाच’ में हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन और जैक एफरॉन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 90 के दशक की मशहूर टीवी धारावाहिक पर आधारित है जो इसी नाम से प्रसारित होती थी।

‘बेवाच’ दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय टीवी शो थी। यह लास एंजेलिस के लाइफगार्ड्स की कहानी पर आधारित है जो समुद्री तटों पर लोगों की जान बचाते हैं। इस धारावाहिक में डेविड हैसलहोफ और पामेला एंडरसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending