Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रियंका गांधी महज 13 साल की उम्र में इस लड़के पर हो गयी थीं फ़िदा लेकिन लड़के ने नहीं दी तवज्जो!

Published

on

Loading

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया महासचिव बनाया है। इन दिनों प्रियंका गांधी सुर्ख़ियों में है। राहुल के इस फैसले के बाद INDIRA IS BACK के नारे लग रहे है। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी के चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गयी है। आज हम आपको प्रियंका गांधी की निजी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें बताने जा रहे हैं। जिनसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

जब प्रियंका गांधी 13 साल की थीं तब वो पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। उस दौरान प्रियंका स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। प्रियंका ने रॉबर्ट वाड्रा को देखते ही उन्हें दिल दे दिया था और खुद ही जाकर उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। लेकिन रॉबर्ट ने उन्हें भी ज्यादा घास नहीं डाला।

आपको बता दें कि रॉबर्ट स्कूल के टाइम में काफी पॉपुलर हुआ करते थे और उन्हें लड़कियां अपना दोस्त बनाना चाहती थीं लेकिन रॉबर्ट किसी भी लड़की को ज्यादा भाव नहीं देते थे और ऐसा ही प्रियंका गांधी के साथ भी हुआ था।

जब दोनों में दोस्ती शुरू हुई, तभी इंदिरा गांधी की हत्या हुई तब इन दोनों के बीच में दूरी आ गयी। इसके बाद पिता राजीव गांधी की हत्या भी हो गयी। प्रियंका की सुरक्षा कारणों की वजह से अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। प्रियंका हमेशा सुरक्षा कर्मियों से घिरी रहती थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच में दूरी आने लगी।

नौ साल बाद इन दोनों की ज़िंदगी में एक नया मोड़ आता है। वो अपने एक कॉमन फ्रेंड के घर पर रॉबर्ट से मिली। और फिर यहीं से उनके और रॉबर्ट ये मुलाक़ातें प्यार में बदल गयीं। इसके बाद प्रियंका और वाड्रा 1997 में शादी के बंधन में बंधे। उस वक्त प्रियंका गांधी 20 साल की थीं और रॉबर्ट वाड्रा 22 साल के थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending