Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रॉबर्ट वाड्रा को मिला अरविंद केजरीवाल का साथ, समर्थन में कह दी ये बड़ी बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे को घेरने की में जुटी हुई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसी राह पर निकल चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर जल्द ही आंदोलन करते नज़र आ सकते हैं। अरविन्द केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की  मांग को लेकर 1 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने जा रहे हैं।

आपको बता दें, इससे पहले भी अरविन्द केजरीवाल कई बार धरने पर बैठ चुके हैं। कुछ समय पहले केजरीवाल LG से टकराव के चलते धरने पर बैठे थे।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरविन्द केजरीवाल मोदी सरकार पर हमला बोलते और कांग्रेस का समर्थन करते नज़र आए। केजरीवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा पर की जा रही कार्रवाई को पूरी तरह से राजनीतिक बताया।

उनके इस बयान से लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं की कहीं अरविंद केजरीवाल अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की तो नहीं सोच रहे हैं।

वहीँ इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया की जिन रोबर्ट वाड्रा के ख़िलाफ वो आज तक सबूत पेश करते आए हैं आज उन्हीं का समर्थन क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि “केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही कार्रवाई क्यों कर रही हैं, इससे पहले उन्होंने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया।

साथ ही केजरीवाल ने मोदी पर नीरव मोदी और विजय माल्या को देश से भगाने का आरोप भी लगाया। केजरीवाल बोले कि उन्होंने इनपर कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन मेरे घर पर पुलिस भिजवा दी।क्या मैं भ्रष्टाचारी लगता हूं।  पुलिसवाले मेरे बेडरुम तक घुस गए, मेरा ऑफिस छान लिया मारा। 400 फाइल खंगाली लेकिन उन्हें मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला।

रिपोर्ट-मानसी शुक्ला 

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending