Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अबूधाबी के शहजादे से मिले फ्रांस के विदेश मंत्री

Published

on

Loading

अबूधाबी| फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस और अबूधाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के बीच बुधवार को द्विपक्षीय बातचीत में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विचार विमर्श किया गया। शहजादे और विदेश मंत्री के बीच यह बातचीत ‘अबूधाबी सस्टेनाबिलिटी वीक-2016’ से इतर हुई। दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों पर भी बातचीत की गई।

दोनों नेताओं ने ‘अबूधाबी सस्टेनेबिलिटीवीक-2016’ के एजेंडे पर बात की। अक्षय ऊर्जा स्रोतों के विकास में संयुक्त अरब अमीरात की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending