Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील में विमान दुर्घटना , 5 मरे

Published

on

Loading

रियो डी जेनेरियो| ब्राजील में कृषि कार्यो में लगा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान सड़क पर मजदूरों को लेकर जा रहे वाहन पर गिर गया, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया कि विमान बुधवार को खेतों में फसल के बीज गिरा रहा था, जब पराना राज्य के लॉन्ड्रिना शहर के आकाश में इसका नियंत्रण खो गया और यह नीचे गिर गया।

विमान सड़क पर मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन पर गिर गया, जिससे उसमें सवार मजदूरों में से पांच की मौत हो गई। ये मजदूर पास में ही एक राजमार्ग के कार्यो में जुटे थे।

इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending