Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा व अन्य 3 बरी

Published

on

मालेगांव विस्फोट के आरोपी, दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

Loading

मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा व अन्य 3 बरी

मुंबई| राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यहां शुक्रवार को एक विशेष अदालत के समक्ष सितंबर, 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और चार अन्य आरोपियों का नाम हटा लिया गया है।

इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद इन चारों आरोपियों को इस संवेदनशील मामले में समय से पहले ही जेल से रिहा किया जा सकता है।

मालेगांव विस्फोट कांग्रेस के लिए भगवा आतंकवाद का एक उदाहरण है। केंद्र में सत्ता बदलने के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि साध्वी के दामन पर लगा दाग कानूनी तरीके से धो दिया जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending