Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं सभी करोड़पति!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गुजरात में विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान राहुल गांधी का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें राहुल गांधी ने आलू के किसानों को कहा कि ऐसी मशीन लगाऊंगा कि इस साइड से आलू घुसेगा, उस साइड से सोना निकलेगा। इस साइड से आलू डालो, उस साइड से सोना निकालो।

इतना पैसा बनेगा कि आपको पता नहीं होगा क़ि इतने पैसो का करना क्या है। आलू से सोना बनाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया गया था। इतिहास ने  एक बार फिर से खुद को दोहराया है। एक बार फिर उन्हीं की पार्टी कांग्रेस के एक दिग्गज नेता आलू से सोना बनाने की होड़ मे निकल पड़े हैं।

आपको बता दे क़ि मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मे मुख्यमंत्री कमलनाथ और उद्योगपतियों के बीच राउंड टेबल मीटिंग हुई जिसमें ये बात निकल कर सामने आई कि आलू के बिजनेस से लोग अरबपति बन जाएंगे। इस सुझाव को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी मंजूरी भी दे दी है।

आशा ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी दीपक दरयानी ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि मध्य प्रदेश का किसान आलू के उत्पादन से अरबपति बन सकता है। इसके बारे में दरयानी ने विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की।

दरयानी ने बताया कि पहले पाउडर बनाकर आलू को ढाई साल तक रखा जा सकता है फिर इससे चिप्स के साथ-साथ कई तरह की चीज़ें बनायी जा सकती है और साथ ही आलू एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है।

8वीं से 12वीं तक के बच्चों को साल में चार बार हमारे संस्थान मे  विजिट कराया जा सकता है। दरयानी का ये प्रस्ताव मुख्यमंत्री कमलनाथ को काफी पसंद आया और वो इसके लिए तैयार भी हो गए है।

 

-मानसी शुक्ला

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending