Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

पीएम मोदी का CM गहलोत पर तंज- नकारात्मकता से भरे लोगों में नहीं होती दूरदृष्टि

Published

on

PM Modi rajasthan visit today

Loading

नाथद्वारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीनाथ जी और मेवाड़ की इस वीर धरा पर मुझे एक बार फिर आने का अवसर मिला है। यहां आने से पहले मुझे भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिला, मैंने श्रीनाथ जी से आजादी के इस अमृतकाल में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है।

अशोक गहलोत पर कसा तंज

पीएम मोदी ने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, ‘कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे होते हैं कि उन्हें देश में कुछ भी अच्छा होता दिखाई नहीं देता। उन्हें केवल विवाद पैदा करना पसंद है। आपने कुछ लोगों को ‘कि आता पहले या दाता पहले’ कहते सुना होगा, लेकिन इतिहास गवाह है कि तेज गति से विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी जरूरी है।’

उन्होंने कहा कि नकारात्मकता से भरे हुए लोगों में न दूरदृष्टि होती है और न ही वे राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर देख पाते हैं। दूरदृष्टि के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर न बनाने का नुकसान राजस्थान ने भी खूब उठाया है। इस मरुभूमि में कनेक्टिविटी के अभाव में आना-जाना कितना मुश्किल होता था, ये आप भलीभांति जानते हैं। इस कारण यहां खेती किसानी, व्यापार, कारोबार सब कुछ मुश्किल था।

भारत सरकार दिन-रात कर रही काम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार सेवा भाव को ही भक्ति भाव मानकर दिन-रात काम कर रही है। जनता-जनार्दन के जीवन को आसान बनाना हमारी सरकार के सुशासन की प्राथमिकता है। हर नागरिक के जीवन में सुख-सुविधा और सुरक्षा का कैसे विस्तार हो, इसके लिए निरंतर काम चल रहा है।

पीएम ने आगे कहा कि राष्ट्ररक्षा के लिए राणा प्रताप के शौर्य, भामाशाह के समर्पण और वीर पन्नाधाय के त्याग की गाथाएं, इस मिट्टी के कण-कण में रची-बसी हैं। अपनी विरासत की इस पूंजी को हमें अधिक से अधिक देश-दुनिया तक ले जाना आवश्यक है। इसलिए आज भारत सरकार अपनी धरोहरों के विकास के लिए अलग-अलग सर्किट पर काम कर रही है।

पीएम मोदी ने राजस्थान के लोगों को दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मैंने 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। मैं इन विकास परियोजनाओं के लिए राजस्थान के लोगों को बधाई देता हूं। हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है।’

राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत को उतनी मिलेगी गति

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत के विकास को भी उतनी ही गति मिलेगी।

CM अशोक गहलोत ने किया पीएम मोदी का स्वागत

इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, ‘मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। राजस्थान में अच्छे काम हुए हैं, राजस्थान में सड़कें अच्छी हैं। पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं।’

‘पीएम मोदी को लिखता रहूंगा पत्र’

सीएम गहलोत ने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार के सुशासन के कारण राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। हमारे राज्य की लंबित मांगों को लेकर मैं पीएम मोदी को पत्र लिखता रहता हूं और लिखता रहूंगा।

नाथद्वारा में हुआ स्वागत

नाथद्वारा पहुंचते ही पीएम मोदी के कार पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हुए राजस्थान के लोगों ने उनका स्वागत किया। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

राजस्थान के लोगों को दिया तोहफा

पीएम मोदी आज राजस्थान के लोगों को रेलवे, राजमार्ग और चिकित्सा सुविधाओं सहित कई बड़ी सौगात दे रहे हैं। इन परियोजनाओं का फोकस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राजसमंद और उदयपुर में टू-लेन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की रखी आधारशिला

राजस्थान की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी ने उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की भी आधारशिला रखी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending